फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीकेज पानी की लाइनों को दुरुस्त करने का काम शुरू

विज्ञापन
-फोटो 96 : लीकेज पाइप लाइन को दुरुस्त करने में जुटे कर्मचारी। स्रोत पाठक
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। नेताजी नगर और वत्स कॉलोनी में पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से निवासियों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी की महिलाओं रानी शर्मा, राजो, शकुंतला, अंजू देवी, सुदेश ने बताया कि पानी की सप्लाई कई दिनों से बंद हैं। पीने के पानी और घरेलू कार्यों के लिए निजी टैंकरों पर निर्भर होना पड़ रहा है। वार्ड 6 निवासी सतीश शर्मा ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है और साथ ही पुरानी पाइप लाइन को हटाकर नई पाइप लाइन डालने की मांग की है। उन्होंने इस समस्या के बारे में वार्ड पार्षद राजेश तंवर और जन स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है। वहीं जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीई संदीप दुहन ने बताया कि यह समस्या उनके संज्ञान में है। लाइनपार फ्लाईओवर के नीचे नेताजी नगर की तरफ पानी की सप्लाई की लीकेज थी। टीम ठीक करने में लगी है। मंगलवार तक समस्या का समाधान हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें