बत्रा अस्पताल के सर्जरी विभाग के डा. कुमार मनीष व प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डा. विपुल सूद बताते हैं कि मोटापा कम करने के लिए बेरिएटिक सर्जरी कराई जाती है। वहीं, इसके अलावा त्वचा में ढीलापन होने की वजह से मरीज प्लास्टिक सर्जरी भी करवा रहे हैं।
कालरा अस्पताल के निदेशक डा. आरएन कालरा का कहना है कि सभी मोटे लोगों के लिए ऑपरेशन जरूरी नहीं है। बॉडी मास इंडेक्स के अनुसार, चिकित्सीय जांच के बाद ही यह निश्चित होता है कि मरीज को दवाओं से पतला करना है या फिर ऑपरेशन से।
सबसे जरूरी है प्रतिदिन व्यायाम और जीवनशैली पर नियंत्रण। इसे फॉलो करने पर ऑपरेशन की नौबत नहीं आएगी।