बस्तर थाना क्षेत्र के घाटकवाली गांव में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला है। शव करीब आठ दिन पुराना होने की आशंका है। पुलिस पहचान और मौत के कारणों की जांच कर रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बस्तर थाना क्षेत्र के ग्राम घाटकवाली में एक महिला का 8 दिन पुराना शव मिला है। यह शव अकसया प्लांट की झाड़ी में बुधवार की दोपहर को क्षतिग्रस्त हालात में पाया गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
महिला की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव काफी पुराना होने के कारण उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस फोटो और कपड़ों के माध्यम से महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है। बस्तर थाना प्रभारी संतोष सिंह ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव के कोटवार को सूचना दी थी। ग्रामीणों ने घटकवाली के जंगल में एक 8 दिन पुराना क्षत-विक्षत शव देखने की बात कही थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष सिंह अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
पहचान और जांच के प्रयास
थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि शव एक महिला का है। यह शव लगभग सप्ताह भर पुराना हो सकता है। महिला की मौत का कारण अभी अज्ञात है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने आसपास के थानों में गुमशुदा महिलाओं की जानकारी खंगालनी शुरू कर दी है। लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को पहचान के बारे में जानकारी हो तो थाना बस्तर में संपर्क करें।