फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोपीस, नहीं जनता के बीच रहने वाला हो विधायक तभी देंगे वोट

Thu, 19 Jan 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव में कई पार्टियों ने प्रत्याशी उतार दिए हैं जबकि कुछ पार्टी अभी अपने प्रत्याशी उतारने जा रही हैं। 11 फरवरी को मतदान होगा तो अब हर स्थान पर चुनाव को लेकर ही चर्चा हो रही है। उद्यमियों ने कहा कि नोएडा शहर का विधायक शोपीस न हो बल्कि जनता के बीच रहने वाला हो।
विज्ञापन


उनका विधायक ऐसा हो जो प्राधिकरण, पुलिस और जाम की समस्याओं को दूर कराए। आज नोएडा को औद्योगिक नगरी के नाम से केवल जाना जाता है। जबकि यह केवल बिल्डरों की नगरी होकर रह गई है और वह भी बदनाम हो रही है। हमारा विधायक कैसा हो इस मुददे को लेकर सेक्टर-59 में उद्यमियों ने खुलकर अपने विचार रखे।

एनईए के वाइस प्रेसिडेंट सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि उद्यमियों की सबसे बड़ी समस्या है जेवर का एयरपोर्ट। अगर जिले में यह एयरपोर्ट बन जाए तो उनके पास आर्डर आने लगें। चूंकि मुंबई से लेकर दूसरे प्रदेशों से यहां पर जो आर्डर देने आते हैं उनके कई-कई दिन खराब हो जाते हैं। जबकि वह लोग चाहते हैं कि दिन-के दिन आर्डर देकर चले जाएं।
विज्ञापन


उद्यमी मोहम्मद इरशाद का कहना है कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था खत्म हो चुकी है। सुबह से लेकर शाम तक शहरवासियों को जाम का सामना करना पड़ता है। नोएडा प्राधिकरण या पुलिस की कोई ऐसी प्लानिंग नहीं है जिससे शहर को जाम मुक्त बनाया जा सके।
विज्ञापन

मांगों को न सिर्फ रख सके बल्कि उनको पूरा भी कराए

- फोटो : DEMO PIC
उद्यमी हाजी अनवर का कहना है कि प्राधिकरण ने ऐसी कोई योजना नहीं बनाई है, जिससे छोटे उद्यमी अपना कोराबार बढ़ाकर बड़ी कंपनी लगा सकें। इसलिए वह अपने विधायक से कहेंगे कि प्राधिकरण 250 वर्गमीटर से लेकर 450 वर्गमीटर के प्लाटों की योजनाएं भी लाए और जो नए उद्यमी हैं उनका सहयोग करे।

संदीप विरमानी का कहना है कि सभी उद्यमी  एकजुट होंगे और ऐसे प्रत्याशी को ही अपना विधायक बनाना चाहेंगे, जिनके घोषणा-पत्र में उद्यमियों की समस्याओं और उनके विकास की योजनाएं होंगी। हालांकि मौजूदा विधायक उद्यमी संगठन की सदस्य थीं लेकिन प्राधिकरण अफसर उनकी बात को तवज्जो ही नहीं देते हैं।

इसलिए उनको ऐसा विधायक चाहिए जो उनकी मांगों को न सिर्फ किसी पटल पर रख सके बल्कि उनको पूरा भी कराए। उद्यमी अमित जातान का कहना है कि 1 से 7 तारीख तक कंपनियों के श्रमिकों को अक्सर बदमाश लूट लेते हैं। कभी तनख्वाह तो कभी मोबाइल आदि लूट लिए जाते हैं।

पुलिस की ओर से सुरक्षा का दावा तो किया जाता है लेकिन कभी सुरक्षा मिली नहीं। उद्यमी ऐसा विधायक चाहते हैं जो शहर को अपराधिकरण से बचा सकें और पुलिस के साथ मिलकर उनकी समस्याओं को दूर करा सकें। यदि किसी कंपनी में चोरी हो जाती है तो उसका खुलासा तक नहीं किया जाता है।

उद्यमी मुकेश कुमार और सत्येंद्र सिंह का कहना है कि विधायक उनके बीच का ही व्यक्ति होना चाहिए। जो उद्यमियों की समस्याओं को न सिर्फ उठाए बल्कि हल भी कराए और जब उनके बीच का व्यक्ति विधायक होगा तो उनकी परेशानियों को भी अच्छे से समझ सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें