फोटो-85: नव निर्वाचित प्रधान विक्रम छिल्लर।
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान विक्रम सिंह छिल्लर का जीत के बाद स्वागत हुआ। समर्थकों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर और फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। छिल्लर ने अपनी जीत को व्यक्तिगत नहीं, बल्कि बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं और भाईचारे की जीत बताया। उन्होंने वकीलों की सेवा और बार के हित में काम करने का उद्देश्य रखा। छिल्लर ने कहा कि वह अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। बार में जरूरी विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर चलने का आश्वासन दिया। प्रत्येक वकील के सम्मान और हितों की रक्षा के लिए बिना भेदभाव के काम किया जाएगा। चंडीगढ़ बार काउंसिल से जुड़े अधिवक्ताओं के कार्यों को भी प्राथमिकता दिलाने का प्रयास रहेगा। उन्होंने सभी समर्थकों का आभार जताया। संवाद