खटीमा। विश्व हिंदू परिषद के 62वें स्थापना दिवस पर विद्या मंदिर विद्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता व विश्व हिंदू परिषद के पश्चिम उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश विनायक खांडेकर थे। वक्ताओं ने कहा कि खटीमा प्रखंड में पिछले एक साल में 16 महिलाओं को लव जिहाद से बचाया। दुर्घटना में घायल 230 गायों का इलाज कराया। 3000 लोगों की घर वापसी कराई और 213 युवाओं को स्मैक के नशे से मुक्ति दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनीता राना और संचालन प्रखंड मंत्री प्रदीप ठाकुर ने किया। वहां जिलाध्यक्ष रवींद्र, प्रखंड अध्यक्ष क्षितिज अरोरा, विभाग मंत्री पियूष शर्मा, हिमांशु तिवारी, राजेंद्र, रमेश, अनिल, गुरविंदर, कमल कल्याण आदि थे।