28jjrp10- वार्ड 1 से बने निर्विरोध ब्लॉक समिति सदस्य चुने गए वीरेंद्र सिंह धनीरवास को प्रमाण पत
- फोटो : 1
साल्हावास। क्षेत्र के खंड कार्यालय साल्हावास के वार्ड नंबर एक से वीरेंद्र सिंह निवासी धनीरवास निर्विरोध ब्लॉक समिति सदस्य चुने गए हैं। प्रशासन ने उन्हें प्रमाण पत्र भी दे दिया है। इस मौके पर एआरओ तहसीलदार मातनहेल, सरपंच राकेश जाखड़ धनीरवास, राहुल मेहरा बीडीपीओ साल्हावास उपस्थित रहे। नव निर्वाचित ब्लॉक समिति सदस्य ने बताया कि वे अपने वार्ड में निष्पक्ष विकास कार्य करवाएंगे। अपने निर्वाचन पर नव निर्वाचित वीरेंद्र ने सरपंच राकेश जाखड़ का विशेष आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि राकेश जाखड़ की सहयोग से ही वे निर्विरोध ब्लॉक समिति सदस्य निर्वाचित हुए हैं। संवाद