फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य तैराकी चैंपियनशिप में झज्जर के विहान ने जीते दो स्वर्ण

विज्ञापन
फोटो कैप्शन-59: विजेता तैराकों को सम्मानित करते सांसद धर्मबीर सिंह। संवाद
विज्ञापन
-सांसद धर्मबीर सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, एशियन मास्टर्स चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को भी मिला सम्मान
विज्ञापन


बहादुरगढ़। एचएल सिटी के सेक्टर-37 स्थित चैंपियंस एक्वेटिक्स एकेडमी में आयोजित 43वीं सब-जूनियर और 53वीं जूनियर हरियाणा राज्य तैराकी चैंपियनशिप-2026 के तीसरे दिन झज्जर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विहान ने दो स्वर्ण पदक जीते, जबकि आरव देशवाल ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए।
हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के प्रधान एवं सांसद धर्मबीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने बेंगलुरु में आयोजित एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतने वाले हरियाणा के आठ खिलाड़ियों और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 10 अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर हरियाणा तैराकी संघ के उपाध्यक्ष रवि सिंगारी, कोच साईं जाधव, हनुमान, मंजू दहिया, चेतन, गुगन सिंह, सुरेंद्र राणा, रविंदर, प्रेम कादियान, पदमपाल, अनिल शर्मा, अनिल ढुल, सुनील खत्री, दिनेश खत्री, डॉ. हरिओम दहिया, मंजीत दहिया, जसबीर शौकीन, विजय पाल, सतनारायण शर्मा, हरबीर ढाका, जितेंद्र, विशाल, दीपक और अभिषेक ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विहान ने 200 मीटर फ्रीस्टाइल और 200 मीटर बैकस्ट्रोक में जीता स्वर्ण
हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के महासचिव एवं हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने बताया कि झज्जर के विहान ने लड़कों के 13-14 वर्ष आयु वर्ग में 200 मीटर फ्रीस्टाइल और 200 मीटर बैकस्ट्रोक में पहला स्थान हासिल किया। 200 मीटर फ्रीस्टाइल में फरीदाबाद के उज्ज्वल यादव दूसरे और हिसार के रमन शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। बैकस्ट्रोक में सोनीपत के अनव मलिक ने रजत और हिसार के नैतिक सिहाग ने कांस्य पदक जीता।
आरव देशवाल ने 50 मीटर में जीता गोल्ड
झज्जर के आरव देशवाल ने ग्रुप-5 की 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा उन्होंने 50 मीटर फ्रीस्टाइल और 50 मीटर बैकस्ट्रोक में रजत पदक हासिल किए।
अन्य स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम
लड़कों के 17-18 वर्ष आयु वर्ग की 400 मीटर फ्रीस्टाइल में रोहतक के देवांश कादियान पहले, फरीदाबाद के उदित मलिक दूसरे और पानीपत के अरमान राठी तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के इसी वर्ग में रोहतक की हर्षिता ने स्वर्ण और शाह सतनाम की निबा कुमारी ने रजत पदक जीता।
लड़कों के 15-16 वर्ष आयु वर्ग की 400 मीटर फ्रीस्टाइल में फरीदाबाद के दर्श सिंह ने स्वर्ण, अंबाला के देव कुमार ने रजत और झज्जर के रोहित लाठर ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों में फरीदाबाद की लक्षिता सिंह पहले, गुरुग्राम की इवा गुप्ता दूसरे और लवानी प्रधान तीसरे स्थान पर रहीं।
लड़कियों के 13-14 वर्ष आयु वर्ग की 200 मीटर फ्रीस्टाइल में अंबाला की ओजस्विनी शर्मा ने पहला, गुरुग्राम की स्वप्निका मान ने दूसरा और अंबाला की आरोही ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के 11-12 वर्ष आयु वर्ग में गुरुग्राम के पूर्व डबास पहले, आर्यनवीर ठाकुर दूसरे और देवव्रत ठाकरान तीसरे स्थान पर रहे।
200 मीटर बटरफ्लाई के लड़कों के 13-14 वर्ष आयु वर्ग में गुरुग्राम के शिवांश सिंह ने स्वर्ण, पलवल के केशव तंवर ने रजत और अंबाला के अनीकेश राज ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों में गुरुग्राम की डिएना राव पहले, अलीशा द्विवेदी दूसरे और फरीदाबाद की गुरमेहर संधू तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कियों के 15-16 वर्ष आयु वर्ग में अंबाला की शक्ति शर्मा ने पहला और भिवानी की अनुष्का ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
बैकस्ट्रोक के लड़कों के 17-18 वर्ष आयु वर्ग में पलवल के कार्तिक पहले और शाह सतनाम के हरमीत इंसान दूसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के इसी आयु वर्ग में पलवल की कशिश ने पहला स्थान हासिल किया।
खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत करने के लिए किया प्रेरित
सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। हरियाणा के तैराक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। अनिल खत्री ने कहा कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भविष्य में उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन



फोटो कैप्शन-59: विजेता तैराकों को सम्मानित करते सांसद धर्मबीर सिंह। संवाद
फोटो कैप्शन-60: हरियाणा राज्य तैराकी चैंपियनशिप के दौरान स्पर्धाओं में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद

फोटो कैप्शन-59: विजेता तैराकों को सम्मानित करते सांसद धर्मबीर सिंह। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें