फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी से बचने के लिए सतर्कता जरूरी

विज्ञापन
10jjrp02- रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को साइबर क्राइम के बारे में जागरूक करते राजकीय रेलवे पुलिस 
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय रेलवे पुलिस ने झज्जर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को साइबर ठगी के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि ऑनलाइन ठगी आज के डिजिटल युग में एक गंभीर समस्या बन गई है। इससे व्यक्तिगत और वित्तीय सुरक्षा को खतरा है। ठग नए-नए तरीकों का इस्तेमाल करके लोगों को धोखा देते हैं लेकिन सतर्कता और सावधानी बरतकर इनसे बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सतर्कता, जागरूकता और उचित सुरक्षा उपाय अपनाना आवश्यक है। कम समय में ज्यादा पैसे कमाने जैसे प्रलोभन के लालच में नहीं आना, बिना पूरी जानकारी के किसी के पास भी पैसे न भेजें यह साइबर ठगो की चाल हो सकती है। अगर आप साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दें या अपने नजदीकी थाने में जाकर रिपोर्ट करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें