फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर के लिए 51 लाख नए सदस्यों को जोड़ेगी विहिप

Thu, 29 Sep 2016 06:35 PM IST
हिमांशु मिश्र, कानपुर
विज्ञापन
‌व‌िश्व ह‌िंदू पर‌िषद
विज्ञापन
 चुनावी सरगर्मी के बीच विश्व हिंदू परिषद ने देशभर से 51 लाख नए सदस्यों को जोड़ने का फैसला लिया है। विहिप के इस फैसले को राम मंदिर निर्माण के लिए दूसरे आंदोलन की तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। परिषद ने ज्यादातर युवाओं पर लक्ष्य केंद्रित किया है। इसके लिए 13 से 27 नवंबर के बीच देशभर में संपर्क अभियान चलेगा। मंगलवार को विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में यह जानकारी दी। वह यहां विहिप के संरक्षक रहे दिवंगत अशोक सिंघल के चित्र का अनावरण करने पहुंचे थे। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परिषद देश की 51 लाख जनता के बीच अपनी पहुंच बनाएगी। उन्हें परिषद के कामकाज से अवगत कराया जाएगा और साथ आने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। विहिप की इस योजना को यूपी चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि संघ और उससे जुड़े संगठनों ने भाजपा को मजबूत बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने की कवायद तेज कर दी है। छोटा परिवार के लिए हिंदुओं द्वारा उठाए जा रहे कदम पर भी चंपत राय ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि फैमली प्लानिंग के चक्कर में हिंदू अपने परिवार को इतना भी छोटा न कर दें कि उनका अस्तित्व ही समाप्त हो जाए। ऐसा होने से समाज असंतुलित हो जाएगा 

 
विज्ञापन

सिंहल की जयंती मनाना जरूरी नहीं

चंपत राय
चंपत राय ने कहा कि वह विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक रहे दिवंगत अशोक सिंघल की जयंती मनाने की जरूरत नहीं समझते। उनके निधन के बाद मंगलवार को उनका पहला जन्मदिवस था, लेकिन न तो राष्ट्रीय स्तर पर कोई कार्यक्रम आयोजित हुआ और न ही क्षेत्रीय स्तर पर। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि वह कोई नई परंपरा शुरू करने में विश्वास नहीं रखते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें