समाज कल्याण विभााग के निदेशक आशीष भटगांई ने शुक्रवार को रुद्रपुर-किच्छा बाईपास पर निर्माणाधीन डॉ़ भीमराव आंबेडकर बहुउद्देशीय भवन का निरीक्षण किया। इसमें 314़ 60 लाख रुपये की लागत से बन रहे भवन के ग्राउंड फ्लोर में 13 दुकानें और पहले फ्लोर में चार हॉल और दूसरे फ्लोर पर आवासीय कक्ष बनाए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान निदेशक ने शेष कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। ये पढ़ें- Rudrapur: पंतनगर का इश्कबाज SHO निलंबित, अश्लील ऑडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई; जानें पूरा मामला इसके साथ ही कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के भी निर्देश दिए। इस दौरान जिला समाज अधिकारी अमन अनिरूद्ध, मंडी से जेई विनोद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।