फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown: अलीगढ़ से पैदल लोहाघाट आ रहे 11 युवकों को प्रशासन ने किया क्वारंटीन 

Tue, 31 Mar 2020 01:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
उत्तराखंड में लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अलीगढ़ से पैदल लोहाघाट आ रहे 11 युवकों को प्रशासन ने मेडिकल जांच के बाद क्वारंटीन के लिए भेज दिया है। आज अलीगढ़ के एक होटल में काम करने वाले चोमेल क्षेत्र के 11 युवा पैदल ही अपने घरों की ओर आ रहे थे।

विज्ञापन


इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक पैदल मानेश्वर से लोहाघाट की ओर आ रहे हैं। सूचना पर एसओ मनीष खत्री ने मानेश्वर जाकर उन युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट भेजा। जहां पर एसडीएम आरसी गौतम भी पहुंच गए।

सभी युवकों का मेडिकल परीक्षण किया

एसडीएम ने बताया कि सभी युवकों का मेडिकल परीक्षण किया गया है। अब इनको 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है। एसडीएम ने कहा कि अगर निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि इसके लिए आशा और आंगनबाड़ी वर्कर्स को ड्यूटी दे दी गई है। इधर, अलीगढ़ से आये युवक हरीश सिंह, बलवंत सिंह, आनंद सिंह, भरत सिंह, दीपक सिंह ने बताया कि वह 29 फरवरी से कभी वाहन से आये और कभी पैदल। टनकपुर से पूरा पैदल ही चले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें