झज्जर। डीसी वर्षा खांगवाल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलावासियों से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का पूर्ण सम्मान बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले में हर घर तिरंगा अभियान उत्साहपूर्वक चलाया जा रहा है। तिरंगा देश की आन-बान और शान का प्रतीक है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि उसका सम्मान सुनिश्चित करे। उन्होंने अपील की कि कहीं भी फटा, कटा, मैला या रंग उड़ा हुआ ध्वज न फहराया जाए। क्षतिग्रस्त ध्वज को तुरंत हटाकर नया ध्वज लगाया जाए तथा पुराने ध्वज का भारतीय झंडा संहिता के अनुसार सम्मानपूर्वक निस्तारण किया जाए। संवाद