फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कैटेट में ऑनलाइन होगी काउंसलिंग, आवेदन प्रक्रिया शुरू

Mon, 25 Feb 2019 02:54 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कृषि विश्वविद्यालयों में दाखिले को होने वाली परीक्षा यूपी-कैटेट (उप्र कम्बाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेंस टेस्ट) 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश परीक्षा प्रदेश के छह केेंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसमें सफल अभ्यर्थी प्रदेश के चार विश्वविद्यालयों में दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन


इस वर्ष प्रवेश परीक्षा नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या करा रहा है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के रजिस्ट्रार प्रवेश परीक्षा के सह-समन्वयक हैं। उन्होंने बताया कि 31 मार्च तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। एक अप्रैल ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि है।

दो से पांच अप्रैल के बीच अभ्यर्थी आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते हैं। एक मई से विवि की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। 16, 17 और 18 मई को प्रवेश परीक्षा है और 31 मई का इसका परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। तीन जून से ऑनलाइन काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह परीक्षा कानपुर, अयोध्या, मेरठ, बांदा, वाराणसी और लखनऊ में होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें