फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रदेश माफिया सुनील राठी की पत्नी को देख सीट छोड़कर गए निर्वाचन अधिकारी, मां सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 23 Apr 2023 12:26 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

Baghpat News : प्रदेश माफिया की टॉप टेन सूची में कुख्यात सुनील राठी की पत्नी को देख निर्वाचन अधिकारी कक्ष से उठकर गए। वहीं, सुनील राठी की मां सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
कुख्यात सुनील राठी की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में कुख्यात सुनील राठी की पत्नी दीपा उर्फ दीपाली टीकरी नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर नामांकन करने पहुंची तो निर्वाचन अधिकारी सीट छोड़कर चले गए। वह करीब दो घंटे इंतजार देखकर दोबारा आने की बात कहकर वापस चली गई।

विज्ञापन


टीकरी कस्बे के रहने वाले सुनील राठी को प्रदेश माफिया की टॉप टेन सूची में शामिल किया गया है। उसकी मां राजबाला टीकरी की चेयरमैन रह चुकी है। इस बार उसकी पत्नी दीपा उर्फ दीपाली चुनाव की तैयारी कर रही है।

शनिवार को सुनील राठी की पत्नी एडवोकेट दीपाली राठी तहसील में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन जमा करने पहुंच गई। उनके साथ जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय तोमर, सतेंद्र दांघड समेत अन्य कई अधिवक्ता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

इस बात की जानकारी होने से अन्य पुलिस बल को तहसील बुलाया गया। निर्वाचन अधिकारी बनाए गए जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती ने दीपाली का नामांकन नहीं लिया और वहां से उठकर चले गए। इस पर दीपाली और उसके साथ आए वकील हंगामा करने लगे। हंगामा होने पर महिला पुलिस कर्मियों को वहां पर बुलाया गया।

करीब दो घंटे तक दीपाली नामांकन कक्ष में खड़ी रही, लेकिन उनका नामांकन दाखिल नहीं हुआ। उन्होंने वहां से वापस जाते हुए कहा कि वह दोबारा नामांकन करने आएगी। उनके साथ आए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय तोमर ने कहा कि इस तरह जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। नामांकन कोई भी दाखिल कर सकता है।

सुनील राठी की मां, पत्नी सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बागपत में कुख्यात सुनील राठी की मां, पत्नी समेत छह के खिलाफ फर्जीवाड़ा करने का मुकदमा दोघट थाने में दर्ज किया गया है। इन पर बागपत व हरिद्वार में दर्ज मुकदमों में जमानत के लिए जमीन के कागजों को लेकर फर्जीवाड़ा करने का आरोप है। इसलिए ही इस मुकदमे में राजस्व विभाग की टीम भी शामिल की गई है।

दोघट थाने के उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है कि टीकरी गांव की राजबाला की तरफ से गैंगस्टर के मुकदमे में जमानत याचिका कोर्ट में दायर की गई। जहां से जमानतियों सूरजवीर निवासी सूजती और देवेंद्र निवासी टीकरी की जांच करके रिपोर्ट मांगी गई। जिनकी जांच करने पर पता चला कि सूरजवीर ने पहले सचिन खोखर के खिलाफ हरिद्वार के गंगनहर और बागपत कोतवाली में राजबाला के खिलाफ दर्ज मुकदमे में जमानत ली हुई है।

जिस जमीन के कागज उसने जमानत में लगाए हुए हैं, उस जमीन को वह वर्ष 2017 में बेच चुका है। इस तरह ही दूसरे जमानती देवेंद्र ने पहले भी राजबाला की हरिद्वार के मंगलौर थाने और बागपत कोतवाली में दर्ज मुकदमों में जमानत ली हुई है। इस तरह यह पहले भी जमीन पर जमानत करा चुका है।

यह भी पढ़ें: UP: बसपा नेताओं पर गिरी गाज, पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर समेत दो पार्टी से निष्कासित, लगा था ये बड़ा आरोप
विज्ञापन

इसके बावजूद अब जमानत के लिए दिए शपथ पत्र में सूरजवीर ने जमीन को अब भी अपना बताकर फर्जीवाड़ा किया है तो देवेंद्र ने शपथ में लिखा है कि उसने जमीन पर पहले किसी की जमानत नहीं ली है। इस पूरे मामले में सुनील राठी की पत्नी दीपाली को मास्टरमाइंड बताया गया है और राजस्व विभाग की टीम को शामिल माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Eid 2023: सख्ती के बावजूद मेरठ में सड़क पर पढ़ी गई नमाज, मूकदर्शक बने रहे अधिकारी

इसलिए ही मुकदमे में दरोगा का नाम लिखे बिना ही सुनील राठी की मां राजबाला, पत्नी दीपाली, सचिन खोखर, जमानतियों सूरजवीर, देवेंद्र, राजस्व विभाग की टीम पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सुनील राठी की मां राजबाला पहले टीकरी नगर पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी है और वह बसपा से छपरौली से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें