फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: कलचा गांव में रंग लगाने के विवाद में दो लोगों की हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sun, 08 Mar 2026 09:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जगदलपुर के नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम कलचा में बीती रात रंग गुलाल लगाने पर हुए विवाद में चार युवकों ने 2 युवकों की चाकू से वार कर हत्या कर दी।  घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने कुछ घंटे के अंदर ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि बीती रात कलचा में दो युवकों के घर में गांव के ही चार युवक गुलाल लगाने पहुंचे। गुलाल लगाने पर विवाद बढ़ गया। चारों युवकों ने अपने पास रखे चाकू से दोनों युवक उमेश बघेल 23 वर्ष निवासी निवासी साडगुड आमगुड़ा पारा थाना बोघघाट जिला बस्तर व रोहित बघेल परशुराम 17 वर्ष निवासी सरगुन आमागुड़ा थाना बोधघाट के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी परिजनों ने नगरनार पुलिस को दी। पुलिस ने रात में ही टीम तैयार कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। रात में ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शवों के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें