फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर में शराब के लिए मांगे 7 हजार: पैसे देने से मना करने पर युवक पर हमला, दो मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Mar 2026 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर के बोधघाट क्षेत्र में शराब के लिए पैसे मांगने पर विवाद हो गया। पैसे देने से मना करने पर तीन युवकों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के बोधघाट इलाके में तीन आरोपियों ने शराब पीने के लिए 7 हजार रुपये की मांग कर दी। पीड़ित ने जब पैसे देने से मना किया तो आरोपियों ने एकजुट होकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य मामले में भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि 7 मार्च को दो अलग मामलों में प्रार्थियों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई। पहली शिकायत में बताया गया कि आरोपी आनंद नाग, रितेश विश्वकर्मा और अब्बू उर्फ छबीलाल ने प्रार्थी से शराब पीने के लिए 7 हजार रुपये मांगे। जब प्रार्थी ने पैसे देने से मना किया तो तीनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।

इसी तरह एक अन्य मामले में प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी विक्रम नाग ने नशे की हालत में गाली-गलौज करते हुए चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आनंद नाग, रितेश विश्वकर्मा और अब्बू उर्फ छबीलाल निवासी मेटगुड़ा जवाहर नगर वार्ड तथा विक्रम नाग निवासी दंतेश्वरी वार्ड को पकड़कर हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार चाकू भी जब्त कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें