झज्जर। गांव चांदपुर निवासी विनोद कुमार ने बताया कि 31 मार्च को वह अपने खेतों में गया था। उसकी बाइक से उसके ताऊ का लड़का माछरोली जा रहा था तभी खुड्डन की तरफ से एक युवक अपनी मोटरसाइकिल को बड़ी तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाता हुआ आया और उसके भाई की मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मारी। मोटरसाइकिल सवार के साथ एक बच्चा सिलिंडर लिए बैठा था। युवक ने अपना नाम जतिन बताया। पुलिस ने इस संबंध में शिकायतकर्ता की शिकायत पर थाना माछरोली में एफआईआर दर्ज कर ली है।