फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में खूनी संघर्ष, 2 लोगों की मौत और 6 घायल

Sun, 10 May 2020 10:35 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घंसौर
विज्ञापन
साकेंतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जबलपुर के घंसौर गांव में दो समूहों के बीच खूनी झड़प में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस दौरान आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


भेड़ाघाट पुलिस थाना प्रभारी रीना पांडे ने कहा कि शनिवार रात हुई यह घटना एक विशेष क्षेत्र में बकरियों को चराने के विवाद का नतीजा थी।

दोनों पक्षों के सदस्यों ने एक दूसरे के खिलाफ धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि झड़प में 55 साल के खेमचंद यादव और 45 साल के रामजी यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तलाशी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें