फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगलपुर: पंचर दुकान की आड़ में करते थे नशे का कारोबार, नशीली दवाई बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Apr 2026 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में  बोधघाट पुलिस ने इस बार अवैध नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले थोक विक्रेता पर ही कार्यवाही किया है। इन आरोपियों के द्वारा पंचर दुकान के आड़ में नशे का कारोबार करते थे।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में  बोधघाट पुलिस ने इस बार अवैध नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले थोक विक्रेता पर ही कार्यवाही किया है। इन आरोपियों के द्वारा पंचर दुकान के आड़ में नशे का कारोबार करते थे। इस कार्यवाही के दौरान लाखों रुपये का माल पुलिस ने जब्त किया है। वही 2 आरोपी भी पकड़े गए है। पुलिस ने आरोपियों के साथ ही सामान को भी जब्त कर लिया है। वही आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए बोधघाट थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित अवैध नशीला कैप्सूल Pyeevon Spas plus Tramadol Hcl कुल 300 पत्ता कुल 2,400 नग कीमत 9,60,000 रु, के साथ ही नगदी रकम 960 रुपये जप्त किया है।आरोपियों के द्वारा पंचर दुकान की आड़ में नशे का व्यापार करते थे।

ज्ञात हो कि 21 अप्रैल के शाम मुखबीर से सूचना मिला कि गंगामुण्डा तालाब किनारे स्थित चौपाटी में दो व्यक्ति अपने बैग में प्रतिबंधित अवैध नशीली रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे है। थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के साथ अन्य थाना स्टाफ टीम बनाकर गंगामुंडा तालाब किनारे स्थित चौपाटी में जाकर रेड कार्यवाही के दौरान दो संदेही व्यक्ति राजेश यादव 50 वर्ष निवासी तेतरखूंटी जगदलपुर व मोनू गुप्ता 26 वर्ष निवासी गांधीनगर वार्ड जगदलपुर का रहने वाला बताये। जिसके बैग की तलाशी लेने पर बैग के अंदर अवैध प्रतिबंधित नशीली केप्सूल Pyeevon Spas plus Tramadol Hcl Capsuls कुल 100 स्ट्रीप 300 पत्ता कुल 2,400 नग किमत 9,60,000 रु बरामद हुआ। जिसे अवैध रूप से कब्जे में रखने तथा बिक्री के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी वैध दस्तावेज आरोपियों द्वारा पेश नहीं करने से आरोपियों के खिलाफ धारा 21(C) NDPS Act दर्ज किया गया। आरोपियों के कब्जे से नगदी 960 रु को जप्त करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर विशेष NDPS न्यायालय जगदलपुर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें