वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने यह देख ग्रामीणों को सूचना दी। पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों को आता देख खनन कर रहे लोग जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली लेकर भागने लगे। इतने में ग्रामीणों ने जेसीबी को रोक लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल भेजवा दिया और जेसीबी को सीज करके थाने में खड़ा कर दिया।
पुनवासी के बड़े बेटे शिवाकांत यादव की तहरीर पर पुलिस ने जेसीबी चालक सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर निवासी जितेंद्र राजभर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया है। पुनवासी यादव के परिवार में पत्नी पार्वती देवी, तीन बेटे शिवाकांत, उमाकांत, रमाकांत और तीन बेटियां शकुंतला, बबीता व सविता हैं। शकुंतला और बबीता की शादी हो चुकी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जेसीबी चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। डंपर किसका था, चालक कौन है तलाश की जा रही है।