फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का कहर: कच्चा रास्ता बहने से चार घंटे जाम रहा मिर्जापुर-झांसी हाईवे, हजारों यात्री फंसे रहे

Fri, 26 Jul 2019 09:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
बारिश में बही बाईपास सड़क मिर्जापुर- झांसी हाईवे जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट में मिर्जापुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग (76) पर निर्माणाधीन पुलिया के कारण बनाया गया कच्चा रास्ता तेज बारिश में बह गया, जिससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया। सूचना पर पहुंचे प्रशासन ने बारिश थमने के बाद वैकल्पिक कच्चे रास्ते की मरम्मत कराकर शाम सात बजे वाहनों का आवागमन शुरू कराया गया।
विज्ञापन


इस दौरान चार घंटे तक लगे जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। मिर्जापुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य कर्वी से बरगढ़ तक चल रहा है। जिसमें कई स्थानों पर सड़क पर पहले से बनीं छोटी पुलियों को तोड़ा गया है और उनके स्थान पर नई चौड़ी और पक्की पुलिया बनाने का काम चल रहा है।
 
विज्ञापन

मऊ व बरगढ़ के बीच भी सभी पुलियों को छह माह पहले जेसीबी मशीन से तोड़ दिया गया था। वाहनों के निकलने के लिए निर्माणाधीन पुलियों के पास वाहनों को निकालने के लिए वैकल्पिक तौर पर मिट्टी व गिट्टी से कच्चे रास्ते बनाए गए हैं। शुक्रवार को बारिश होने से बरगढ़ के पास निर्माणाधीन पुलिया के पास बना वैकल्पिक कच्चा रास्ता दोपहर बाद तीन बजे पूरी तरह से ध्वस्त हो गया।

इस कारण वाहनों का आवागमन बंद हो गया, जिससे दोनों ओर लगे जाम में सैकड़ाें ट्रक सहित प्रयागराज आने व जाने वाली रोडवेज बसें व अन्य प्राइवेट वाहन फंस गए। चार घंटे तक रास्ता नहीं खुलने से बसों में बैठे यात्री भूख व प्यास से परेशान रहे।

पीने के लिए पानी तक नहीं मिला। एसडीएम रमेश कुमार यादव ने ठेकेदार से रास्ते से मलबा हटवाया और शाम करीब सात बजे कच्चे मार्ग को मरम्मत करके चार घंटे तक लगे रहे जाम में फंसे वाहनों को निकाला गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें