फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जाम: वाहन फंसने से जूझे चालक, रेंग-रेंगकर निकले; डाक कांवड़ से एग्जिट पॉइंट रहे प्रभावित

Tue, 11 Aug 2026 09:57 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

 मंगलवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर डाक कांवड़ और व्यस्त समय से सुबह से दोपहर तक जाम लगा। धीमी वाहनों से यातायात बाधित रहा, दोपहर बाद सुचारु हो सका।
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार की सुबह से लेकर दोपहर बाद तक दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा। हाईवे पर सुबह के समय काफी संख्या में डाक कांवड़ पहुंचने के कारण यातायात प्रभावित रहा। ऐसे में वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। सुबह पीकओवर के दौरान वाहनों की संख्या ज्यादा होने व रफ्तार कम होने के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।

विज्ञापन
Trending Videos

शिवरात्रि पर हाईवे सहित अन्य सड़कों पर कांवड़ियों की सुरक्षा में पुलिस तैनात की गई थी। यातायात पुलिस ने हाईवे पर वाहनों का संचालन सुचारु रखने का प्रयास किया। धनचिरी कैंप के पास लगाए गए शिविर से कांवड़ियों के रवाना होने के कारण यातायात व्यवस्था बाधित रहे। 

कांवड़ियों व उनके वाहनों से बचाकर चलना पड़ रहा था
मंगलवार की सुबह भी काफी संख्या में डाक कांवड़ आई थी। डाक कांवड़ यात्रा में शामिल वाहन धीमी गति में चल रहे थे और गंगाजल लेकर भी कांवड़िये हाईवे पर दौड़ लगा रहे थे। ऐसे में हाईवे पर अन्य वाहनों के चालकों को कांवड़ियों व उनके वाहनों से बचाकर चलना पड़ रहा था। कई बार डाक कांवड़ यात्रा में शामिल वाहन हाईवे पर खड़े होते थे तो दूसरे वाहनों को उनकी बराबर से निकलने से यातायात प्रभावित हो रहा। हालांकि दोपहर तक हाईवे पर वाहनों का संचालन सुचारू रूप से शुरू हो सका। 

डाक कांवड़ से एग्जिट पॉइंट रहे प्रभावित
मंगलवार की सुबह डाक कांवड़ के वाहनों के कारण एनएच-48 पर दिल्ली से जयपुर की ओर जाने वाली सड़क पर एग्जिट पॉइंट प्रभावित रहे। कई एग्जिट पॉइंट के पास डाक कांवड़ियों द्वारा अपने वाहनों को खड़ा कर लिया जाता था, ताकि पीछे आ रहे उनके साथी कांवड़िये साथ चल सकें। ऐसे में एग्जिट पॉइंट के पास डाक कांवड़ियों के वाहनों का जमावड़ा लगने के कारण वाहनों को हाईवे से निकलने वाहनों को रुक-रुककर चलना पड़ रहा था।

दिल्ली से गुरुग्राम आ रहे वाहनों से बढ़ा दबाव
सुबह के समय दिल्ली की ओर से गुरुग्राम में नौकरी करने आने वाले लोगों के वाहनों का दबाव भी पीक ऑवर्स के दौरान बढ़ गया था। हाईवे पर डाक कांवड़ के कारण पहले ही वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे थे। ऐसे में पीक ऑवर्स में वाहनों की संख्या बढ़ने से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। इसका असर दिल्ली की ओर से गुरुग्राम आने वाले वाहनों पर भी पड़ा। इससे दिल्ली के रजोकरी व द्वारका एक्सप्रेसवे से दिल्ली-जयपुर हाईवे की ओर आने वाले वाहनों पर भी पड़ा। 
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के चलते हाईवे पर वाहनों का दबाव बना हुआ था, जिस कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहन धीमी गति में चल रहे थे। हाईवे व सर्विस लेन पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। दोपहर बाद हाईवे पर वाहन का संचालन सुचारु हो गया था। - सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें