फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मालगाड़ी की तीन बोगियां पटरी से उतरीं, जेसीबी बैकेट बनी वजह; बड़ा हादसा टला

Mon, 13 Jul 2026 07:11 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर के करगीरोड रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर जेसीबी का बैकेट मिलने के बाद मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी हो गए। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। रेल अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और ट्रैक बहाली का कार्य जारी है।
विज्ञापन
मालगाड़ी की तीन बोगियां बेपटरी से उतरीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर के करगीरोड स्थित रेलवे स्टेशन के पास दो नंबर प्लेटफॉर्म पर एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी हो गए। इस घटना से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, पेंड्रा से बिलासपुर की ओर आ रही मालगाड़ी के सामने किसी ने रेलवे पटरी पर जेसीबी मशीन का बैकेट रख दिया था। इसी वजह से मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना डाउन लाइन पर हुई, जिससे कुछ देर के लिए रेल संचालन प्रभावित हुआ।

विज्ञापन


जांच और राहत कार्य
मालगाड़ी की गति धीमी होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मालगाड़ी के बेपटरी होने की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, इंजीनियरिंग विभाग और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने तत्काल राहत और बहाली का काम शुरू कराया। पटरी से नीचे उतरे हुए वैगन को दोबारा पटरी पर लाने के लिए आवश्यक उपकरणों के साथ कर्मचारी लगाए गए हैं। रेलवे के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचकर हर पहलू पर जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें