बेरी। बेरी-जहाजगढ़ मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां से उन्हें पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। वजीरपुर निवासी पवन बाइक पर मजदूरों को छोड़ने जहाजगढ़ की तरफ जा रहा था। तभी सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। इस बाइक पर खातीवास निवासी सन्नी व बिंद्र सवार थे। हादसे में वजीरपुर निवासी पवन के पैर में फैक्चर हो गया। खातीवास निवासी सन्नी व बिंद्र घायल हो गए। वजीरपुर निवासी आजाद सिंह ने बताया कि वजीरपुर गांव के जलघर के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हुई।