उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में भरा हुआ एक ट्रक कथित तौर पर लेकर फरार होने का प्रयास कर रहे तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि अपराध में शामिल तीन अन्य व्यक्ति मुठभेड़ के दौरान बच निकले।
गिरफ्तार किये गये लोगों की पहचान साबिर, साजिद और जाहिद के तौर पर की गई है। गोली लगने के कारण तीनों घायल हो गये और यहां के एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है।