फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM की नाराजगी: कलक्टर समेत करौली के कई अफसर बदले

Fri, 19 May 2017 09:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
rajasthan
विज्ञापन
आपका जिला आपकी सरकार के दौरान करौली में मिली गंभीर खामियों के बाद शुक्रवार को राज्य सरकार ने करौली के कलक्टर समेत कई अधिकारियों को वहां से हटा दिया है। 
विज्ञापन


आपका जिला आपकी सरकार के दौरान पिछले दिनों मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने करौली का दौरा किया था। इस दौरान वहां कई गंभीर खामियां उजागर हुई। इसके बाद उन्होंने वहां लापरवाह अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी थी। 

शुक्रवार को राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर तीन आईएएस और सात आरएएस अधिकारियों के तबादले किए है। आदेश के अनुसार, करौली के जिला कलक्टर मनोज शर्मा को वहां हटा दिया है। उन्हें बीकानेर विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार पद पर लगाया है। यहां पर इससे पहले आरएएस थे। सिरोही के जिला कलक्टर अभिमन्यु सिंह को करौली कलक्टर नियुक्त किया है। जयपुर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदेश नायक को सिरोही जिला कलक्टर पद पर लगाया है। 
विज्ञापन


एक अन्य आदेश के अनुसार सात आरएएस भी बदले है। करौली दौरे के समय जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दाताराम का इस पद से हटाकर उन्हें अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी पद लगाया था। अब उन्हें वहां से जैसलमेर भेज दिया गया है। इस आदेश के अनुसार, सुरेंद्र माहेश्वरी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद करौली, प्रेमाराम परमार को  राजस्व अपील अधिकारी श्रीगंगानगर, राजनारायण शर्मा को एडीएम करौली, विष्णु गोयल प्रथम को उपखंड अधिकारी पुष्कर, मनमोहन व्यास को उपखंड अधिकारी फुलियांकला  भीलवाड़ा और सुशीला वर्मा को सहायक भू प्रबंध अधिकारी बीकानेर के पद पर लगाया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें