फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, 3 दोस्तों की मौत

Sat, 10 Nov 2018 02:51 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- हेलमेट लगाए होते तो बच जाती दो दोस्तों की जान
- पनकी में हाईवे पर बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकराई
- तीसरा दोस्त अस्पताल में कर रहा जिंदगी के लिए संघष
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के न्यू ट्रांसपोर्ट नगर पनकी हाईवे पर शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीनों दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के वक्त किसी ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। पुलिस का कहना है कि युवकों की सिर पर चोट लगने से मौत हुई है। अगर हेलमेट लगाए होते तो जान बच सकती थी। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पनकी फेज-तीन के सामने हाईवे पर तीन युवक एक बाइक से भौंती से चकेरी की तरफ जा रहे थे। अचानक बाइक बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे की सूचना पाकर चौकी प्रभारी अशोक वर्मा फोर्स के साथ पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस के मुताबिक अस्पताल में मृतकों की पहचान साइट नंबर- एक किदवई नगर निवासी अनिल बाजपेई के बेटे मोनू (17), ओमप्रकाश के बेटे रंजीत (18), आशीष नयापुरवा के रूप में हुई।  मोनू के बड़े भाई सोनू ने बताया कि मोनू किदवई नगर की रेडीमेड कपड़ों की एक दुकान में काम करता था। शुक्रवार सुबह वह दोस्तों के साथ घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक कौन चला रहा था, इसका पता नहीं चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें