फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Crime: जगदलपुर में 24.5 किलो गांजा जब्त, बस का इंतजार कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार; ओडिशा से लेकर आए थे

Mon, 24 Aug 2026 05:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में नगरनार थाना पुलिस ने फारेस्ट नाका धनपुंजी के पास बस का इंतजार कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 24.545 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 12.27 लाख रुपये है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के नगरनार थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 24.545 किलोग्राम गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर आए थे और उसे बैग व प्लास्टिक बोरी में भरकर फारेस्ट नाका धनपुंजी के पास सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे थे। जब्त गांजे की कीमत करीब 12 लाख 27 हजार 250 रुपये बताई गई है।

नगरनार थाना प्रभारी ने बताया कि 23 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति थैला, प्लास्टिक बोरी और बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर फारेस्ट नाका धनपुंजी के पास बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

विज्ञापन


पढे़ं: विधायक अजय चंद्राकर के खेद से नहीं माना यादव समाज, प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- सार्वजनिक माफी मांगें

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम चुमन बघेल निवासी ग्राम तुरपुरा, पोड़ाईगुड़ा पारा, थाना भानपुरी और बेनूधर कश्यप निवासी ग्राम कुम्हली, थाना भानपुरी बताया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे में रखे थैला, प्लास्टिक बोरी और बैग की तलाशी ली। इस दौरान कुल 24.545 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 12,27,250 रुपये है। पुलिस ने गांजा जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20(ख)ii(ग) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें