फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: जगदलपुर में 25 वर्षीय युवक की अचानक मौत, शराब सेवन के बाद बिगड़ी तबीयत

Mon, 20 Apr 2026 05:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में 25 वर्षीय युवक की शराब पीने के बाद अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से मौत हो गई। उसे महारानी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बोधघाट थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के बहादुरगुड़ा में रहने वाले युवक की अचानक से मौत हो गई। इस बात की जानकारी लगते ही बोधघाट पुलिस ने युवक के शव को पीएम के लिए भेजा गया। जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए बोधघाट पुलिस ने बताया कि बहादुरगुड़ा निवासी बिट्टू 25 वर्ष अपने परिजनों के साथ रहता था। साथ ही अधिक शराब का सेवन भी करता था।

बताया जा रहा है कि बिट्टू ने शराब पीने के बाद अपने घर आ गया। जहां अचानक से देर रात उसका स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


शव को पीएम के लिए भेजा गया है। वहीं पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा कि युवक की मौत का मुख्य वजह क्या है। फिलहाल युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें