फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांकेर: मर्रमपानी में प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार शोरी की प्रतिमा का अनावरण, 2024 में हुए थे बलिदान

Sun, 19 Apr 2026 06:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर। कांकेर जिले के नरहरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मार्रामपानी(बावालारी) में शहीद प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार शोरी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
शहीद जवान की प्रतिमा का हुआ अनवारण - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कांकेर जिले के नरहरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मार्रामपानी(बावालारी) में शहीद प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार शोरी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बताया गया कि शहीद प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार शोरी का जन्म 26 जून 1988 को ग्राम मार्रामपानी में हुआ था। वर्ष 2010 में पुलिस विभाग में आरक्षक पद पर भर्ती होकर उन्होंने निष्ठा, साहस एवं समर्पण के साथ सेवाएं दीं। उत्कृष्ट कार्यशैली के चलते वे प्रधान आरक्षक पद तक पहुंचे तथा डीआरजी बल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे। 4 दिसंबर 2024 को जिला नारायणपुर के पांगुड़ (गारपा) क्षेत्र में एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ में उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए राष्ट्र रक्षा करते शहीद हो गए। शहीद जवान की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने एवं नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा देने के उद्देश्य से ग्राम मार्रामपानी में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई।

विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में शहीद जवान के पिता रामनारायण शोरी, माता श्रीमती बिंदु शोरी, पत्नी श्रीमती शीतल शोरी एवं परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर आशा राम नेताम विधायक कांकेर, सावित्री मंडावी विधायक भानुप्रतापपुर, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी कांकेर अविनाश ठाकुर,थाना प्रभारी सोमेश सिंह बघेल थाना नहरहपुर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों ने परिवारजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की तथा हर परिस्थिति में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि शहीद बिरेंद्र कुमार शोरी का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा एवं साहस की प्रेरणा देता रहेगा। उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस शहीद जवानों के शौर्य एवं बलिदान को सदैव नमन करती है।

शहीद जवान की प्रतिमा का हुआ अनवारण- फोटो : credit

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें