फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सोमवार को लघु सचिवालय में समाधान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें उपायुक्त अनुपमा अंजली ने 142 नागरिकों की शिकायतें सुनीं, जबकि पुलिस अधीक्षक दीपक ने पुलिस संबंधी मामलों का निपटारा किया। उपायुक्त ने कहा कि शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को लापरवाही न बरतने की चेतावनी देते हुए कहा कि दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निर्मल नागर और नगराधीश डॉ. मंगलसेन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें