फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीसी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
फ़ोटो-60: बहादुरगढ़ के एक स्कूल में बने परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी और कंट्रोल रूम का निरीक्षण करत
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अध्यापक पात्रता परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीसी वर्षा खांगवाल ने शुक्रवार को बहादुरगढ़ में बने केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, सीसीटीवी, पेयजल, कंट्रोल रूम, बिजली, स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि एचटेट शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दृष्टिगत सभी दिशा-निर्देशों की गंभीरता से पालना सुनिश्चित की जाए तथा परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर डीसीपी बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसीपी सुरेंद्र सिंह, डीईईओ राजबाला मलिक, निपुण के जिला संयोजक डॉ सुदर्शन पूनिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें