फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर : बच्चों के बीच जमीन पर बैठे कलेक्टर, बंकेपारा आंगनवाड़ी केंद्र में छिकारा ने लिया पोषण स्तर का जायजा

Thu, 12 Feb 2026 07:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में जिले के मुखिया, कलेक्टर आकाश छिकारा, गुरुवार को कोड़ेनार के बंकेपारा स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र के औचक निरीक्षण पर पहुंचे।
विज्ञापन
बच्चों के बीच जमीन पर बैठे कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में जिले के मुखिया, कलेक्टर आकाश छिकारा, गुरुवार को कोड़ेनार के बंकेपारा स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी करने के साथ-साथ अभिभावक की भूमिका निभाते हुए बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताया। इस भ्रमण का उद्देश्य जन-प्रशासनिक संवाद को मजबूत करना और कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानना था।

विज्ञापन


कलेक्टर छिकारा ने स्वयं बच्चों के पास जाकर उनका वजन लिया, कद मापा और पोषण स्तर की जांच की। उन्होंने प्रशासनिक प्रोटोकॉल की परवाह किए बिना बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर उनसे बातचीत की और उन्हें टॉफियां भी बांटीं। इस दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी
बच्चों के अलावा, कलेक्टर ने केंद्र में उपस्थित गर्भवती महिलाओं और किशोरियों से भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी और पोषण योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानी। हितग्राहियों से सीधा संवाद कर यह सुनिश्चित किया कि उन्हें योजनाओं का लाभ नियमित रूप से मिल रहा है या नहीं।
विज्ञापन


पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही न बरतने के निर्देश
छिकारा ने उपस्थित अधिकारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि पोषण आहार और स्वास्थ्य सेवाओं के वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप एक स्वस्थ समाज का निर्माण उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, एसडीएम तोकापाल शंकर लाल सिन्हा और नायब तहसीलदार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें