फोटो नंबर 74: बादली तीसा का अध्यक्ष बनने पर राजेश भारद्वाज का स्वागत करते समाज के लोग।(संवाद)
बादली। गांव बादली स्थित इन्विटेशन गार्डन में बादली तीसा (गुलिया खाप) के सभी 30 गांवों के ब्राह्मणों की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पंडित राजेश भारद्वाज बादली को तीसा के ब्राह्मण खाप प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक की अध्यक्षता 27-खाप ब्राह्मण महासभा डीघल के प्रधान पंडित सत्यनारायण शर्मा महराणा ने की। इस अवसर पर 27-खाप ब्राह्मण महासभा डीघल के महासचिव प्रोफेसर गौतम राम कौशिक डीघल ने समाज के सभी बंधुओं से एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने तथा सामूहिक शक्ति, सामाजिक समरसता और परस्पर सहयोग के माध्यम से समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया। वहीं नवनियुक्त प्रधान पंडित राजेश भारद्वाज बादली ने अपनी पूर्ण क्षमता एवं निष्ठा से ब्राह्मण समाज के उत्थान और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में प्रधान पंडित यादराम कौशिक बाकरा, प्रधान नरेश शर्मा पहरावर, मामन शर्मा नयाबांस, प्रदीप दुजाना, कपिल शर्मा, संजय, मास्टर मदन लाल शर्मा सुहरा, धर्मेंद्र देवरखाना, सौरभ बादली, सत्यनारायण शर्मा खेड़ी जट्ट, जयबीर शर्मा और अश्विनी शर्मा मौजूद रहे।