फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोचारण भूमि कब्जामुक्त करवाए प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जलेबी चौक के पास अस्थायी नंदीशाला से गोवंश हटाने के प्रशासनिक प्रयास का गोभक्तों ने वीरवार को विरोध किया। लघु सचिवालय में प्रेसवार्ता कर उन्होंने 377 एकड़ गोचारण भूमि को कब्जामुक्त करवाने की मांग की। गोभक्तों ने चेतावनी दी कि गोवंश हटाने से भविष्य में किसी भी स्थिति की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। एडवोकेट सतीश यादव सहित कई गोरक्षकों ने बताया कि नंदीशाला में करीब 200 से 250 गोवंश हैं। मौजूदा गोशालाओं में जगह नहीं है, और शहर में भी बेसहारा गोवंश घूम रहे हैं। यह नंदीशाला एनएचएआई की जमीन पर बनी है, जिसे परमहंस दंडी स्वामी ने गोवंश के लिए तैयार किया था। एडवोकेट सतीश यादव ने रोहतक और भिवानी में भी अस्थायी नंदीशालाओं का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन पहले गोचारण भूमि को कब्जामुक्त कर उचित व्यवस्था करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें