फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में अमरनाथ यात्रियों के जत्थों पर हमले की साजिश कर रहे आतंकी संगठन

Thu, 15 Jun 2017 08:06 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
आतंकी हमला करने की हो रही साजिश - फोटो : File Photo
विज्ञापन
आतंकी संगठनों ने अमरनाथ यात्री जत्थों पर हमले की साजिश रची है। कश्मीर में सीआरपीएफ कैंपों, पुलिस स्टेशन और सैन्य शिविरों पर सीरियल हमले कर आतंकियों ने अपनी ताकत का अहसास कराने की कोशिश की है। हमले उस रूट पर भी हुए जहां से अमरनाथ यात्री पैदल गुजरते हैं।
विज्ञापन


अनंतनाग के आंचीडूरा में हमला कर चार रायफलें लूटीं गईं। यह स्थान अमरनाथ यात्रा के पैदल रूट पर है। आतंकी इस माह की 29 तारीख को शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा में खलल डालकर दहशत फैलाने के षड्यंत्र के तहत हमले कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने अभी और सीरियल हमलों की आशंका जताई है। 

अनंतनाग का  बिजबिहाड़ा और पहलगाम भी आतंकियों के आरामगाह बन गए हैं। पहलगाम के पास चंदनबाड़ी से ही अमरनाथ यात्रा शुरू होती है। यात्रा के दूसरे रूट बालटाल पर भी आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। सीरियल आतंकी हमलों के बाद अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर नई चुनौतियां खड़ी हुईं हैं। मंगलवार को चार घंटे में सात हमले करने वाले आतंकी अब तक पकड़े नहीं जा सके हैं। 
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के दौरान हो सकते हैं हमले

आतंकी हमले की साजिश - फोटो : Demo Photo
लश्कर ए तैयबा, हिजबुल मुजाहिदीन और आईएस के संपर्क के जाकिर मूसा गुट ने अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की रणनीति तय की है। सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि यात्रा से पहले अभी और बड़े हमलों की आशंका है। आतंकियों ने साजिश के तहत अमरनाथ यात्रा को प्रभावित करने के लिए दहशत का माहौल बनाने की रणनीति पर अमल शुरू किया है। 

कश्मीर में आतंकी आईएस के खूनी रमजान के एलान पर अमल कर रहे हैं। घाटी में आईएस की मजबूत होती पकड़ ने सुरक्षा बलों के लिए नई चुनौतियां खड़ी की हैं। हिजबुल से अलग हुआ आतंकी जाकिर मूसा का गुट अब आईएस से जुड़ गया है।

जैश-ए-मोहम्मद और अल उमर ने लंबे अंतराल के बाद घाटी में सक्रियता बढ़ाई है। लश्कर-ए-तैयबा ने चेहरा बदलकर हमले की रणनीति बनाई है। अमरनाथ यात्रा से पहले सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए धर्मस्थलों पर भी हमले की आशंका बनी हुई है। 

आईएस के खूनी रमजान के एलान से संबंध तलाशने में जुटी एजेंसियां

आतंकी संगठन आईएस - फोटो : File Photo
सुरक्षा एजेंसियां अब भी घाटी में मंगलवार को हुए सीरियल हमलों के मामले में किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई हैं। डीजीपी एसपी वैद ने भले ही सीरियल हमलों के लिए जैश-ए-मोहम्मद को जिम्मेदार करार दिया हो, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां इन हमलों को आईएस के खूनी रमजान के एलान से संबंध तलाशने में जुट गई हैं।

उड़ी में सैन्य शिविर पर आतंकी हमलों में 19 जवानों के शहीद होने के तुरंत बाद सेना ने हमले के पीछे जैश-ए-मोहम्मद का हाथ बताया था, लेकिन बाद में जांच में हमला लश्कर की करतूत साबित हुई। इस बार हमलों के तुरंत बाद हिजबुल  प्रवक्ता बुरहान यू दीन ने हमलों की जिम्मेदारी ली और मुजफ्फराबाद में अल उमर के कमांडर मुश्ताक अहमद ने कहा कि हमला अल उमर और जैश ने मिलकर किया है। इन दावों और पुलिस के प्रारंभिक इनपुट से मामला उलझ गया है।

घाटी में सेना और सुरक्षा बलों की सख्त कार्रवाई में हिजबुल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। हिजबुल में फूट भी पड़ गई है। इस कारण हिजबुल से जुड़े आतंकी अब जैश-ए-मोहम्मद और आईएस से जुड़ रहे हैं। इससे पहले कश्मीर में जैश की पकड़ लगभग खत्म होती दिख रही थी। 
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर में बढ़ रहे आईएस के संपर्क वाले आतंकी

आतंकी संगठन आईएस - फोटो : File Photo
सात सीरियल आतंकी हमलों में से छह दक्षिणी कश्मीर में हुए, जहां अब तक हिजबुल की मजबूत पकड़ रही है। सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक त्राल, पुलवामा, अनंतनाग, अवंतीपोरा और श्रीनगर से गांदरबल तक हिजबुल ने स्थानीय युवकों की बड़ी संख्या में भर्ती की है। कमांडर बुरहान वानी और सब्जार भट की मौत के बाद अब इस इलाके में आईएस से जुड़े आतंकियों की संख्या बढ़ रही है। हिजबुल को कमजोर होते देख कई आतंकियों ने जैश का दामन भी थामा है। इससे घाटी में जैश को नई ताकत मिली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें