बहादुरगढ़। ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के पास देवीलाल पार्क की ओर खड़ी टाटा सफारी गाड़ी चोरी हो गई। बादली निवासी अनिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 नवंबर को दोपहर करीब 2:50 बजे उसने अपनी सफेद रंग की टाटा सफारी पिलर नंबर 894 के पास खड़ी की थी और दिल्ली एम्स चला गया था। रात करीब 11 बजे वापस लौटा तो गाड़ी गायब मिली। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। सेक्टर छह थाना प्रभारी सत्यवीर ने बताया कि अनिल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।