झज्जर। वार्ड नंबर-1 निवासी तरुष ने एसटी इंडो नेपाल एमएमए चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। तरुष ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। तरुष की उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। तरुष के माता-पिता ने कहा की बेटे ने कड़ी मेहनत की है जिसमें तरुष के कोच ने भी पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ कोचिंग दी। इसके चलते उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण ने युवाओं के लिए प्रेरणा बनने का काम किया है। संवाद