फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: कश्मीर घाटी को फिर खून से लाल करने की फिराक में तालिबानी आतंकी

Wed, 21 Dec 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Taliban - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई जन्नत कहलाए जाने वाले कश्मीर की धरती को खून से लाल करने की फिराक में है। वह खूंखार आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा और अफगानी आतंकियों के साथ मिलाकर कश्मीर में हमले कराने का तानाबाना बुन रही है। 
विज्ञापन


इसके लिए दोनों संगठनों के आतंकियों को संयुक्त रूप से ट्रेनिंग दी जा रही है। भारतीय खुफिया एजेंसियों के पास इसके पुख्ता इनपुट पहुंचे हैं। अब तक आईएसआई लश्कर के सहारे घाटी में खून बहाती रही है। लेकिन तालिबानी आतंकियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि इन आतंकियों को लश्कर के आतंकियों के साथ ट्रेनिंग दी गई है, ताकि यह लोग कश्मीरी इलाकों और भाषा से परिचित हो सकें। खुफिया एजेंसियों के अनुसार इन आतंकियों को 22 दिन तक ट्रेनिंग दी गई और अब इन्हें लांचिग पैड पर भेजा जा चुका है। सर्दियों में आतंकी घटनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आतंकी तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पश्तो भाषा में सुरक्षा एजेंसियों को मिले इंटरसेप्ट

Terrorist - फोटो : File Photo
उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना के पीओके में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आतंकियों में डर का माहौल है। खासकर लश्कर इसे लेकर भयभीत है।

खुफिया एजेंसियों ने इस साजिश का तब पता लगाया, जब आतंकी पश्तो भाषा में बात करते हुए इंटरसेप्ट हुए। स्वात घाटी में आईएसआईए ने तालिबानी आतंकियों के आकाओं के साथ लंबी मुलाकात और बाद में कश्मीर में आतंक फैलाने की बात कही। सूत्रों का कहना है कि भारतीय सेना ने कश्मीर में सर्दी से निपटने के लिए जवानों को विशेष सूट और हथियार दिए हैं, ताकि यह लोग आतंकियों का आसानी से सामना कर सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें