फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरोहड़ काॅलेज में हुआ प्रतिभा खोज कार्यक्रम

विज्ञापन
17jjrp04- राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के दौरान हाथों पर लगाई 
विज्ञापन
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में वीरवार को प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में कोई न कोई प्रतिभा छिपी होती है। प्रशासनिक अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय भाग लेना चाहिए। दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के प्रथम दिन पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन, मेंहदी, थाली डेकोरेशन, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, रंगोली, दीया मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इनमें सोविका, सुमन, पायल, दीपांशु, मंजू, साक्षी, आरती, रिंकु, संजु, सोनिया, सुहानी यादव, मुस्कान, प्रीति, डिंपल कुमारी, रवीना, प्रिया, सरला, अंजलि, नेहा विजेता चुने गए। सहायक प्रोफेसर समाजशास्त्र डॉ. रश्मि ने कहा कि ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थियों में अनेक प्रतिभाएं छिपी रहती हैं। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने का लक्ष्य विद्यार्थियों में सृजनात्मकता को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें