फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील को जैविक फसल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला

विज्ञापन
रेवाड़ी। सरसों प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर किसान सुनील कुमार को सम्मानित करते ह
विज्ञापन
कोसली। कोसली क्षेत्र के गांव बैरमपुर के प्रगतिशील किसान सुनील कुमार उर्फ विक्की यादव ने जैविक खेती की सरसों फसल प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता मार्च महीने में बावल स्थित कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित मेले में हुई थी। जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि अधिकांश किसानों ने रासायनिक खाद और दवाइयों से तैयार सरसों की फसल प्रस्तुत की थी जबकि सुनील कुमार ने पूरी तरह जैविक पद्धति से उगाई गई पीली और काली सरसों की फसल प्रदर्शित की। गुणवत्ता, उत्पादन और प्राकृतिक तरीकों के आधार पर उनकी फसल ने सभी को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया।
जजों ने फसल की गुणवत्ता, दानों की मजबूती, उत्पादन क्षमता और प्राकृतिक तरीके से उगाई गई फसल की विशेषताओं को आधार बनाकर मूल्यांकन किया। सुनील कुमार की सरसों इन सभी मानकों पर खरी उतरी और उन्हें विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर हिसार कृषि विश्वविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. राजबीर गर्ग और बावल कृषि विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मबीर यादव ने सुनील कुमार को सम्मानित किया। अधिकारियों ने उनकी मेहनत और जैविक खेती के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे किसान कृषि क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।
सुनील कुमार ने कहा कि उनका लक्ष्य केवल उत्पादन बढ़ाना नहीं बल्कि लोगों को शुद्ध और जहर मुक्त भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे धीरे-धीरे जैविक खेती की ओर कदम बढ़ाएं ताकि मिट्टी की उर्वरता बनी रहे और स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें