फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: फ्रेंडशिप डे मनाने जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार टिप्पर ने स्कूटी को मारी टक्कर

Sun, 02 Aug 2026 06:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर के कोड़ेनार क्षेत्र में फ्रेंडशिप डे मनाने जा रही 11वीं की छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार टिप्पर ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे दो अन्य छात्राएं घायल हो गईं। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन
घटना के बाद अस्पताल में परिजनों की लगी भीड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में फ्रेंडशिप डे का जश्न मातम में बदल गया। दोस्तों के साथ जलप्रपात घूमने जा रही 11वीं की छात्रा की तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी दो सहेलियां घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र में रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 11वीं कक्षा की एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसकी दो सहेलियां घायल हो गईं। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार टिप्पर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, नेगीगुड़ा कोटवारपारा निवासी आरती नाग (16 वर्ष) अपने दोस्तों के साथ फ्रेंडशिप डे मनाने के लिए मंडवा जलप्रपात जा रही थी। वह अपनी सहेलियों दीपिका और उर्मिला के साथ स्कूटी पर सवार थी। रायकोट रेलवे क्रॉसिंग के पास पीछे से तेज गति से आ रहे एक टिप्पर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आरती नाग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी पर सवार उसकी दोनों सहेलियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन


हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं टिप्पर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर कोड़ेनार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें