झज्जर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम विशाल के आदेशानुसार जिला न्यायालय परिसर में एनआई एक्ट की धारा 138 से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में कुल 181 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें से 55 मामलों का आपसी सहमति से मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। सचिव ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार लंबित मामलों के त्वरित समाधान के लिए विशेष लोक अदालतें आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 21 से 23 अगस्त तक विशेष समझौता अभियान भी चलाया जाएगा। इसके लिए पक्षकारों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।