बादली। उपमंडल बादली की सभी ग्राम पंचायतों में जल्द विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन सभाओं में परिवार पहचान पत्र से संबंधित जानकारियों का सत्यापन कर पात्र परिवारों का डाटा अपडेट किया जाएगा। एसडीएम विशाल कुमार ने संबंधित अधिकारियों को ग्राम पंचायतवार कार्यक्रम तैयार कर समयबद्ध सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अंत्योदय अन्न योजना के परिवारों, 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों, कच्ची छत वाले मकानों तथा परिवार के सदस्यों के व्यवसाय से जुड़ी जानकारी का सत्यापन किया जाएगा। अभियान का लक्ष्य सही एवं अद्यतन डाटा दर्ज कर पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। कार्य 2 अक्तूबर तक पूरा होगा। संवाद