फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों ने वीर शहीद जलकरण सिंह की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव लडायन में वीर शहीद जलकरण सिंह की पुण्यतिथि पर शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सोनीपत से आई भारतीय सेना की बटालियन ने पुष्प अर्पित कर शहीद को नमन किया और उनकी शहादत की गौरवगाथा से लोगों को परिचित कराया। परिजनों ने बताया कि 25 मई 2001 को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकियों द्वारा बिछाई गई आईईडी ब्लास्ट में जलकरण सिंह शहीद हो गए थे। कार्यक्रम में बटालियन ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि वे हमेशा उनके साथ खड़ी है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें