फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: कांकेर-नारायणपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, एक IED मौके पर नष्ट

Thu, 14 May 2026 08:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

कांकेर-नारायणपुर क्षेत्र में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने जंगल से नक्सलियों द्वारा छिपाए गए कुकर बम, आईडी और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की है। एक आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
जंगल से समान बरामद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर-नारायणपुर क्षेत्र में आज सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाए गए कुकर बम, विस्फोटक उपकरण और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की है। जवानों ने सभी सामान जब्त कर मुख्यालय पहुंचाए। एक विस्फोटक उपकरण को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने बताया कि थाना कोयलीबेड़ा पुलिस, डीआरजी टीम और बीएसएफ सुरक्षा बल लगातार क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चला रहे हैं। इसी अभियान के तहत 13 और 14 मई को थाना कोयलीबेड़ा और कांकेर-नारायणपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में यह सफलता मिली। 

आगे बताया कि ग्राम डोमांज, आमाकोल और गट्टाकाल के मध्य जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक बड़ा डंप बरामद किया गया। बरामद प्रेशर कुकर विस्फोटकों में से एक को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। सुरक्षा बलों की सतर्कता और लगातार चलाए जा रहे अभियानों के कारण नक्सलियों की विध्वंसक गतिविधियों को विफल किया जा रहा है। इलाके में अभी भी सर्चिंग अभियान जारी है। यह कार्रवाई नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता है।
विज्ञापन


सुरक्षाबलों को नक्सलियों के ठिकाने से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली। इस डंप में 50 बीजीएल सेल शामिल थे, जो बड़े हमलों में इस्तेमाल होते हैं। इसके अतिरिक्त, दो प्रेशर कुकर विस्फोटक बरामद हुए, जिनका वजन लगभग 5 किलोग्राम और 3 किलोग्राम था। दो पाइप विस्फोटक, बिजली वायर, पांच पेट्रोल बम और कॉर्डेक्स वायर भी मिले। यह सामग्री नक्सलियों की बड़ी साजिश का हिस्सा थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें