फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल पहले चर्च से गिरफ्तार किया गया था श्याम सुंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। कन्नौज में धर्मांतरण को लेकर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच में बकेवर क्षेत्र का भी नाम आया है। इसे लेकर अब क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ग्रामीणों को चार साल पहले वर्ष 2021 में गांव नगला मिलक के चर्च से कानपुर देहात के एक व्यक्ति की गिरफ्तार होने की यादें ताजा हो गई हैं।
विज्ञापन

ग्राम नगला मिलक में चर्च बना है। यहां के चर्च में वर्तमान में अजब सिंह के माता-पिता शाम को सोने के लिए आते हैं। दिनभर चर्च में ताला पड़ा रहता है। जानकारी करने पर पता चला कि यहां अब कोई प्रार्थना सभा नहीं होती है। बताते हैं कि 2021 में कानपुर देहात के श्याम सुंदर दोहरे को पुलिस ने मतांतरण के आरोप में इसी चर्च से गिरफ्तार किया था।
एक हिंदू संगठन से जुड़े बहेड़ा निवासी धीरज तिवारी ने श्याम सुंदर पर मिशनरी से जुड़ी किताबें वितरित करने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच करने के बाद कार्रवाई की थी। पुलिस की विवेचना में श्यामसुंदर का सही पता कच्ची महलोटी थाना अमराहट कानपुर देहात निकला था। उधर, ग्राम मुलू की मड़ैया निवासी अजब सिंह ने बताया कि मतांतरण से उनका कोई लेना देना नहीं है। अजब सिंह ने बताया कि वह कोई ईसाई धर्म से संबंधित कोई प्रार्थना सभा नहीं करता हूं, न इस तरह की किसी प्रकार के क्रियाकलाप में भाग लेते हैं। वह करीब 10 साल पहले ही मुलू कि मड़ैया गांव को छोड़कर पड़ोस के गाँव रामनगर में रहने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें