-फोटो 55: नकुल कौशिक का सम्मान करते समिति अध्यक्ष हरिओम मुद्गिल व अन्य। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। शहर के लाइनपार के वार्ड-1 में भव्य श्री श्याम संकीर्तन व भंडारे का आयोजन हुआ। श्री खाटू श्याम मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष हरिओम मुदगिल की ओर से यह आयोजन किया गया। भक्त हरिओम मुद्गिल ने बताया कि पंचम पेटपलनिया यात्रा बहादुरगढ़ लाइनपार से खाटूश्यामजी मंदिर राजस्थान तक 72 दिनों में पहुंची। श्री श्याम संकीर्तन में गायक डिंपीराम, धर्मेश दर्शन, डाॅ. धर्मेश कौशिक, धीरज गांधी, विकास महरोलिया समेत कई गायकों ने रातभर श्री श्याम बाबा के भजनों से समा बांध दिया। इस अवसर पर भाजपा नेता दिनेश कौशिक के पुत्र नकुल कौशिक के अलावा पार्षद प्रतिनिधि अनिल सिंगल समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।