फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: निवेश का वादा करने वालों को छोड़ूंगा नहीं, काम शुरू होने तक पीछे पड़ा रहूंगा- शिवराज

Fri, 13 Jan 2023 06:16 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

हर इन्वेस्टर्स समिट के बाद में यह बात सामने आती है कि निवेश के लिए एमओयू तो बहुत होते हैं लेकिन धरातल पर बहुत ही कम उतरते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर अद्भुत है और यहां से निवेश का नया दौर शुरू हो रहा है - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट संपन्न हुई और राजनेताओं और प्रशासन ने इसे हर लिहाज से सफल बताया। दावा किया कि इस समिट के बाद मध्यप्रदेश में 15 लाख करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट होगा और 29 साथ लोगों को रोजगार मिलेगा। हालांकि हर इन्वेस्टर्स समिट के बाद में यह बात सामने आती है कि निवेश के लिए एमओयू तो बहुत होते हैं लेकिन धरातल पर बहुत ही कम उतरते हैं। पिछले कुछ सालों से लगातार यह बात होने की वजह से इस बार मुख्यमंत्री ने खुद यह बयान दिया है कि जो भी निवेश करने के लिए सहमति दे रहा है उसे अपना काम शुरू करना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी निवेश के प्रस्ताव दिए हैं उन्हें वे खुद नहीं छोड़ेंगे। वे उनके पीछे पड़े रहेंगे और काम शुरू करवा कर रहेंगे। 
विज्ञापन

निवेश की राजधानी बन रहा प्रदेश
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की सफलता पर सभी शीर्ष हस्तियों ने उनकी तारीफ में पुल बांधे। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य कई हस्तियों ने भी मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए उन्हें शिल्पकार, उद्योग पुरुष सहित अन्य उपाधियों से संबोधित भी किया। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर अद्भुत है और यहां से निवेश का नया दौर शुरू हो रहा है और प्रदेश भी निवेश की नई राजधानी बन रहा है।
कम समय में की बेहतर तैयारियां
प्रवासी भारती सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए मप्र को बहुत कम समय मिला लेकिन सफल आयोजन पर सरकार को चारों तरफ से बधाई मिली। केन्द्रीय विदेश मंत्रालय की टीम भी प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए इंदौर में ही डटी रही। उन्होंने भी मुख्यमंत्री से लेकर उनकी पूरी टीम की प्रशंसा की कि कम समय में इतना सफल आयोजन किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें